भारत के कट्टरपंथी तबक़े से जुड़े लोग हमेशा मुस्लिम हस्तियों पर हमले के लिए मौक़े की तलाश में रहते हैं।
बालीवुड मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट आमिर ख़ान अपनी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के संबंध में इस समय तुर्की में हैं जहां उन्होंने इस्तांबूल में फ़र्स्ट लेडी के आवास पर उनसे मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात आमिर ख़ान की ख़्वाहिश पर हुई है।
आमिर ने इस मुलाक़ात में अमीना अर्दोग़ान को अपने और अपनी पत्नी किरण राव की ओर से भारत में शुरू किए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया। आमिर ख़ान शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में बड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने तुर्क फ़र्स्ट लेडी को अपनी आने वाली फ़िल्म के बारे में भी बताया और उन्हें फ़िल्म सेट पर आने की दावत भी दी।
मुलाक़ात के बाद तुर्क फ़र्स्ट लेडी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर भी आमिर ख़ान से मुलाक़ात की तसवीरें शेयर कीं और ख़ुशी ज़ाहिर की कि वह अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग तुर्की के विभिन्न इलाक़ों में करेंगे।
तुर्क फ़र्स्ट लेडी से आमिर ख़ान की मुलक़ात की तसवीरें वायरल हुईं तो भारत का कट्टरपंथी तबक़ा भड़का उठा और उसने आमिर ख़ान को देशद्रोही कहना शुरू कर दिया।
चरमपंथी विचार के लोगों ने आरोप लगाया है कि आमिर अपनी फ़िल्मों में हिंदू विरोधी सामग्री दिखाते थे और अब वह भारत के दुशमनों से मुलाक़ात करते दिखाई दे रहे हैं।
नरेन्द्र मोदी फ़ैन नाम के ट्वीटर हैंडल से आमिर और तुर्क फ़र्स्ट लेडी की मुलाक़ात की तसवीरें शेयर करते हुए बालीवुड के तीन ख़ान अभिनेताओं यानी शाहरुख़, सलमान और आमिर की तसवीरें भी शेयर की गई हैं। साथ ही ट्वीट में दावा किया गया है कि एक बार तीनों ख़ानों ने भारत के बेहतरीन दोस्त इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू से मुलाक़ात करने से इंकार कर दिया था और अब आमिर ने भारत विरोधी तुर्की की फ़र्स्ट लेडी से मुलाक़ात कर डाली।
इस ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया है कि तुर्की ने हमेशा कश्मीर से संबंधित धारा 370 को भारत सरकार की ओर से समाप्त किए जाने का विरोध किया है और उसने हमेशा पाकिस्तान का साथ दिया।
एक अन्य ट्वीटर हैंडल पर आमिर ख़ान को पाकिस्तान का हिमायती कहा गया है।
सत्यम शिवम नाम के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया कि आमिर ख़ान तुर्की जाकर तुर्क फ़र्स्ट लेडी से मुलाक़ात करके भारत की स्वाधीनता को चुनौती दे सकते हैं मगर वह मुंबई में भारत के मित्र इस्राईल के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करने नहीं आ सकते।
भारतीय मीडिया के अनुसार इस मुलाक़ात पर बहुत सारे लोग नाराज़ हैं और आमिर ख़ान को ग़द्दार कह रहे हैं।